Yogaday2026 – The BlueCity News https://thebluecitynews.in Newespaper Sun, 21 Jun 2026 12:13:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 https://thebluecitynews.in/wp-content/uploads/2026/02/cropped-WhatsApp-Image-2026-02-17-at-9.52.32-PM-32x32.jpeg Yogaday2026 – The BlueCity News https://thebluecitynews.in 32 32 योगमय हुआ जोधपुर, आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने 5000 से अधिक लोगों को करवाया योगाभ्यास https://thebluecitynews.in/%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87/#respond Sun, 21 Jun 2026 12:13:22 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13748 योग को जीवनचर्या में आत्मसात कर स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध समाज का निर्माण करें : कुलगुरु प्रो. गोविंद सहाय शुक्ल

जोधपुर, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा विभिन्न संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय की योग टीमों ने शहरभर में 5000 से अधिक लोगों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाते हुए योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो. (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ नैचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेज के प्राचार्य डॉ. चंद्रभान शर्मा ने किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं सहित 750 से अधिक प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रभान शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की योग टीमों ने सम्राट अशोक उद्यान, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT), फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI), सीमा सुरक्षा बल (BSF), कोणार्क आर्मी कॉर्प तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सहित विभिन्न संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रमों का संचालन किया। राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में भी विश्वविद्यालय की योग टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. गोविंद सहाय शुक्ल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। योग के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज एवं राष्ट्र का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. हरीश कुमार सिंघल को पेटेंट प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आयुर्वेद, होम्योपैथी तथा प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग महाविद्यालयों के प्राचार्य, संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में यस बैंक तथा डाबर इंडिया लिमिटेड की भी सहभागिता रही।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय के इस व्यापक अभियान ने योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87/feed/ 0
राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%89%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%9c/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%89%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%9c/#respond Sun, 21 Jun 2026 11:41:10 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13741 न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय परिवार ने सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश

जोधपुर, 21 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर परिसर में रविवार प्रातः गरिमामय योग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, न्यायालय अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधिपति डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। नियमित योगाभ्यास से तनाव में कमी, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा जीवन में सकारात्मकता एवं संतुलन का विकास होता है।

कार्यक्रम का संचालन आनन्द जोशी ने किया। प्रशिक्षित योग शिक्षिका नीतू कच्छवाह एवं उनकी टीम के निर्देशन में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति एवं कार्यक्षमता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर माननीय न्यायाधिपति कुलदीप माथुर, चन्द्र शेखर शर्मा, सुनील बेनीवाल तथा बलजिन्दर सिंह संधू सहित अनेक न्यायाधीश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय लॉयर्स एसोसिएशन, जोधपुर के अध्यक्ष दिलीप सिंह उदावत, अतिरिक्त महाधिवक्ता नाथूसिंह राठौड़, न्यायालय रजिस्ट्री के अधिकारी एवं कर्मचारी, डॉक्टर्स एसोसिएशन तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने योग को केवल स्वास्थ्य का माध्यम ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मनियंत्रण, मानसिक संतुलन एवं सामाजिक समरसता का आधार बताया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%89%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%9c/feed/ 0
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सम्राट अशोक उद्यान में उमड़ा जनसैलाब https://thebluecitynews.in/12%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%a6/ https://thebluecitynews.in/12%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%a6/#respond Sun, 21 Jun 2026 11:38:09 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13738 हजारों नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

जोधपुर, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सम्राट अशोक उद्यान में जिला स्तरीय भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। योगमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वस्थ जीवनशैली और जन-जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना। इसके पश्चात योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा (विद्यालयी एवं संस्कृत), पंचायती राज एवं जोधपुर जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के अनेक देशों में योग को अपनाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के उपरांत संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक परंपरा एवं स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक उद्यान में चार हजार से अधिक लोगों ने लगभग एक घंटे तक सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि आज विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है, जो भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतीक है। योग भारतत्व और बंधुत्व का संदेश देता है तथा समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, पाली सांसद पी.पी. चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, जिला कलक्टर आलोक रंजन, जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी, नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, आईपीएस डॉ. विकास पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सम्राट अशोक उद्यान में आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम ने जनभागीदारी, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामूहिक चेतना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व को और अधिक सशक्त बनाया।

]]>
https://thebluecitynews.in/12%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%a6/feed/ 0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन https://thebluecitynews.in/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8/#respond Sun, 21 Jun 2026 11:36:01 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13735 जोधपुर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर एवं माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों की पालना में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) जोधपुर महानगर के अध्यक्ष दिनेश त्यागी के निर्देशन में रविवार को जिला न्यायालय परिसर स्थित हेरिटेज भवन में योग शिविर का आयोजन किया गया।

योग शिविर में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत ने बताया कि शिविर में पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षक प्रमोद शर्मा द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

योग प्रशिक्षक ने उपस्थित प्रतिभागियों को तनावमुक्त जीवन, मानसिक एकाग्रता एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

शिविर में जोधपुर महानगर क्षेत्राधीन समस्त न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से योग के महत्व को रेखांकित करते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8/feed/ 0
ऐतिहासिक जसवंत थड़ा पर हुआ भव्य सामूहिक योग सत्र, योग सप्ताह कार्यक्रम का हुआ समापन https://thebluecitynews.in/%e0%a4%90%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%a5%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%81/ https://thebluecitynews.in/%e0%a4%90%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%a5%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%81/#respond Sat, 20 Jun 2026 07:28:01 +0000 https://thebluecitynews.in/?p=13731 ऐतिहासिक जसवंत थड़ा पर हुआ भव्य सामूहिक योग सत्र, योग सप्ताह कार्यक्रम का हुआ समापन

जोधपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती जोधपुर महानगर द्वारा आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार प्रातः ऐतिहासिक जसवंत थड़ा परिसर में भव्य सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया। सूर्योदय की मनमोहक बेला में आयोजित इस कार्यक्रम में योग साधकों, युवाओं, महिलाओं एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

क्रीड़ा भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। आज विश्वभर में योग को अपनाया जा रहा है और हम सभी का दायित्व है कि योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।

योग प्रशिक्षक गजराज सिंह शेखावत ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया। प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक वातावरण में आयोजित योग सत्र ने सभी प्रतिभागियों को विशेष अनुभूति प्रदान की। वहीं अक्षिता कच्छवाहा ने उपस्थित लोगों को मानसिक शांति एवं तनाव मुक्ति के लिए मेडिटेशन करवाया।

क्रीड़ा भारती जोधपुर महानगर के सचिव नीरज कौशिक ने बताया कि अहमदाबाद में आयोजित प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप तथा दिल्ली में आयोजित द्वितीय एशियन योगासन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

सम्मानित खिलाड़ियों में वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन परिहार एवं ऋतिक बिश्नोई शामिल रहे। वहीं एशियन योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली लेखिका चौधरी, अंजली बिश्नोई, पवन मुथा, अर्जुन परिहार, ऋतिक बिश्नोई, उज्ज्वल एवं प्रेम सिंह राजपुरोहित का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर परिणीति बिश्नोई सहित अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों के प्रशिक्षक गजराज सिंह शेखावत एवं यशदीप सिंह कच्छवाह का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम ने ऐतिहासिक धरोहर जसवंत थड़ा की पृष्ठभूमि में योग, स्वास्थ्य एवं भारतीय संस्कृति के सुंदर समन्वय का संदेश देते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जन-जागरूकता को और अधिक सशक्त बनाया।

Jodhpur #InternationalYogaDay #YogaDay2026 #KreedaBharati #JaswantThada #YogaForLife #VarunDhanadiya #AtulBhansali #Health #Yoga #RajasthanNews

]]>
https://thebluecitynews.in/%e0%a4%90%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%a5%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%81/feed/ 0