20.1 C
Innichen
Thursday, July 23, 2026

Buy now

spot_img

नारी अपनाघर में 600 सेनेटरी पैड वितरित, जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने महिलाओं को स्वच्छता व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

जोधपुर। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत चोखा रोड स्थित नारी अपनाघर आश्रम में स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम में निवासरत अनाथ, बेघर, निराश्रित, असहाय, बीमार एवं मंदबुद्धि महिलाओं को 600 सेनेटरी पैड वितरित किए गए।

फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene) के प्रति जागरूक करना, माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा की दिशा में यह अभियान महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित खान-पान, पोषण तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही “स्वस्थ नारी, स्वस्थ समाज” का संदेश देते हुए नियमित स्वच्छता अपनाने की अपील की गई।

निरूपा पटवा ने महिला एवं बालिका सुरक्षा, विभिन्न बीमारियों से बचाव, महिला अधिकारों तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी। संवाद सत्र में महिला वरिष्ठजन संबल योजना, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, गुड टच-बैड टच, तथा महिला अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी गई और उपस्थित महिलाओं के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम में 120 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए।

ग्रुप की अध्यक्ष तारा सोलंकी ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज वर्षभर समाजसेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय रहता है। संस्था की स्थापना जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं सेवा कार्यों को निरंतर गति देने के उद्देश्य से की गई थी और वर्तमान में यह सेवा अभियान प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर अध्यक्ष तारा सोलंकी, रानी सिंह सहित ग्रुप की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं और महिला सुरक्षा का संदेश दिया। वहीं नारी अपनाघर के संचालक मुकेश एवं पूजा ने फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में महिला सुरक्षा को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनसहभागिता आधारित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
WhatsApp Image 2026-07-23 at 6.38.43 PM
previous arrow
next arrow

Latest Articles