13.3 C
Innichen
Monday, July 6, 2026

Buy now

spot_img

शनि अमावस्या पर संत महाप्रसादी एवं धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

शनि अमावस्या पर संत महाप्रसादी एवं धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

जोधपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा जोधपुर एवं परशुराम महादेव मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शनि अमावस्या के पावन अवसर पर संत महाप्रसादी एवं धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ, पूजा-अर्चना एवं संतों के आशीर्वचन का आयोजन हुआ। महाप्रसादी में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।

महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्य प्रकाश बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित संतों एवं अतिथियों का स्वागत महासभा पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। इस दौरान रामचंद्र पुरोहित, ओम प्रकाश व्यास, सतीश पुरोहित, रामेश्वर व्यास, प्रदीप कुमार जोशी, जितेन्द्र बोहरा, प्रफुल्ल कुमार पुरोहित, आनंद पुरोहित, दीपक थानवी, जगदीश एवं जयदीप सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज एकता, धार्मिक जागरूकता एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणादायक प्रयास बताया।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई तथा सफल आयोजन हेतु समस्त सहयोगकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
WhatsApp Image 2026-06-10 at 9.33.22 PM
previous arrow
next arrow

Latest Articles