रिपोर्टर : योगेश बोहरा
जोधपुर। जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की ओर से महिला सशक्तिकरण विषय पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें व्यवसाय एवं आर्थिक उन्नति के नए अवसरों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समूह की संरक्षक श्रीमती निरूपा पटवा थीं। आयोजन समूह की सदस्य डॉ. रानी मुथा एवं निधि सुराणा के संयोजन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत चेतना मुथा द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने से हुई।
बैठक में दक्षिण कोरिया आधारित डायरेक्ट सेलिंग प्लेटफॉर्म Atomy के माध्यम से उपलब्ध बिज़नेस अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. रानी मुथा ने स्वास्थ्य एवं आर्थिक समृद्धि पर अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि एटॉमी दक्षिण कोरिया सरकार और निजी कंपनी कोलमार बी एंड एच के संयुक्त उपक्रम (जॉइंट वेंचर) से जुड़ी एक विश्वसनीय कंपनी है, जिसके माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार एवं अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त कर सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान एटॉमी के ग्लास स्किन केयर उत्पादों से लाइव फेशियल डेमो भी प्रस्तुत किए गए। ब्यूटीशियन सुमन आचार्य ने दीपिका वर्मा तथा हेमा ललवानी ने शिल्पा खजांची पर लाइव डेमो देकर उत्पादों के उपयोग का प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार डेमो के बाद त्वचा में तत्काल सकारात्मक बदलाव देखने को मिला, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहा।
बैठक में लगभग 60 महिला एवं पुरुष सदस्य शामिल हुए। समूह की अध्यक्ष तारा सोलंकी ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार, रिटर्न गिफ्ट, तंबोला गेम एवं लकी ड्रॉ जैसी मनोरंजक गतिविधियों की भी व्यवस्था की गई थी।
मुख्य अतिथि निरूपा पटवा ने कहा कि महिलाओं के लिए एटॉमी प्लेटफॉर्म आत्मनिर्भर बनने और व्यवसायिक पहचान स्थापित करने का एक अच्छा अवसर है। कार्यक्रम का संचालन श्री जयराज राव (एसएसएम, एटॉमी इंडिया) ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।













