जोधपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शैक्षणिक वातावरण विकसित करने की दिशा में महेश पब्लिक स्कूल, जोधपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 के अंतर्गत विद्यालय ने ‘फ्यूचर रेडी सस्टेनेबल स्कूल अवार्ड’ श्रेणी की ग्रैंड ज्यूरी रैंकिंग में पूरे भारत में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, राजस्थान और जोधपुर में विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। विद्यालय के चेयरमैन माननीय श्री कैलाश मोदी के मार्गदर्शन में हासिल यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की निरंतर प्रगति, दूरदर्शी सोच और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों को दर्शाती है। राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं, राजस्थान और जोधपुर में प्रथम स्थान हासिल करने से विद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को नई पहचान मिली है।
को-एड डे स्कूल श्रेणी में जोधपुर में छठी रैंक
एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 की ‘को-एड डे स्कूल’ श्रेणी में भी महेश पब्लिक स्कूल ने जोधपुर में छठा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करती है।
दिल्ली में आयोजित समारोह में प्राचार्या ने प्राप्त किया सम्मान
दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पुनीता बोहरा ने सम्मान प्राप्त किया। यह अवसर विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रसन्नता का क्षण रहा।एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान और राजस्थान एवं जोधपुर में प्रथम स्थान हासिल करना महेश पब्लिक स्कूल की शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सफलता विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार के निरंतर प्रयासों को नई पहचान प्रदान करती है।












