11.7 C
Innichen
Wednesday, August 26, 2026

Buy now

spot_img

रंगरेज सावन मेला धूमधाम से संपन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जोधपुर, 23 अगस्त। सुरपुरा सफारी पार्क में रविवार को आयोजित “रंगरेज सावन मेला 2026” उत्साह, उमंग और राजस्थानी संस्कृति के रंगों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। सावन की हरियाली, पारंपरिक परिधान, संगीत, नृत्य और मनोरंजन से सजे इस आयोजन में शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद प्रस्तुत किए गए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों ने दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा। ग्रुप डांस, पारंपरिक फैशन शो, सावन थीम पर आधारित प्रस्तुतियां, म्यूजिकल चेयर, लामण रेस सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

पारंपरिक फैशन शो और डांस रहे आकर्षण का केंद्र

मेले में पारंपरिक फैशन शो और रंगारंग डांस प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतिभागियों ने राजस्थानी वेशभूषा और अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति और सावन की खूबसूरती को जीवंत किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों, युवाओं और परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन स्थल पर संगीत और मनोरंजन के बीच उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

संस्कृति और मनोरंजन का अनूठा संगम

वोल्केनो इवेंट्स एंड प्रोमोज के आयोजन में हुए रंगरेज सावन मेले का उद्देश्य शहरवासियों को भारतीय एवं राजस्थानी संस्कृति, मनोरंजन और पारिवारिक उत्सव का एक खूबसूरत मंच उपलब्ध कराना था।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, प्रायोजकों, मीडिया पार्टनर्स, इन्फ्लुएंसर्स, कलाकारों, प्रतिभागियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

आयोजकों के अनुसार, शहरवासियों से मिले प्यार, समर्थन और उत्साह ने “रंगरेज सावन मेला 2026” को यादगार बना दिया। आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन को एक मंच पर लाकर शहर में ऐसे सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों को और बढ़ावा दिया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
WhatsApp Image 2026-07-30 at 4.47.13 PM
previous arrow
next arrow

Latest Articles