21.3 C
Innichen
Monday, June 8, 2026

Buy now

spot_img

उड़ान फाउंडेशन ने शुरू किया “परिंडे लगाओ अभियान”, पक्षियों के लिए दाना-पानी की सेवा का लिया संकल्प

उड़ान फाउंडेशन ने शुरू किया “परिंडे लगाओ अभियान”, पक्षियों के लिए दाना-पानी की सेवा का लिया संकल्प

जोधपुर। भीषण गर्मी में पक्षियों की सेवा एवं संरक्षण के उद्देश्य से उड़ान फाउंडेशन द्वारा “परिंडे लगाओ अभियान” की शुरुआत की गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था ने समाज को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।

संस्था के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और दाने की भारी कमी हो जाती है, ऐसे में यह अभियान अत्यंत आवश्यक हो जाता है। अभियान की शुरुआत रतनाडा स्थित गणेश मंदिर रतनाडा से की गई, जहां प्रथम दिन 101 परिंडे वितरित किए गए और लोगों को पक्षियों के लिए नियमित दाना-पानी की व्यवस्था करने का संकल्प दिलाया गया।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा और शहरभर में परिंडे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

गणेश मंदिर के महंत महेश अबोटी ने भी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरों एवं आसपास परिंडे लगाकर पक्षियों की सेवा में सहयोग करें।

इस अवसर पर दुष्यंत व्यास, किशोर सिंह सोलंकी, नीलेश सोनी, पंडित गौरव अबोटी, मदन सेन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
Primary Math Lab
previous arrow
next arrow

Latest Articles