जोधपुर। लायन्स क्लब जोधपुर फोर्ट एवं चैरिटेबल सोसाइटी ऑफ फोर्ट लायन्स जोधपुर की ओर से मानव सेवा, महिला रोजगार एवं शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय भव्य दीपावली प्रदर्शनी एवं सेल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः राधा कृष्ण जी महाराज के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन मोटर मर्चेंट एसोसिएशन हॉल, तीसरी डी रोड, सरदारपुरा, जोधपुर में सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक आयोजित होगा। प्रदर्शनी में दीपावली के उपहार, डिजाइनर साड़ियां, ड्रेस, कुर्तियां, चादरें, गृह सज्जा सामग्री, फेस रीडर, इमिटेशन ज्वेलरी तथा विभिन्न प्रकार के फूड आइटम्स उपलब्ध रहेंगे।
प्रतियोगिताएं रहेंगी विशेष आकर्षण – आयोजन के पहले दिन 22 अक्टूबर को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक तंबोला का आयोजन होगा। वहीं, 23 अक्टूबर को करवा चौथ बेस्ट श्रृंगार प्रतियोगिता एवं थाली सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं का समय शाम 5 बजे से 7 बजे तक रहेगा।
आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शनी खरीदारी, मनोरंजन और समाजसेवा का अनूठा संगम होगी। इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण, रोजगार एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ शहरवासियों को दीपावली की खरीदारी के लिए एक विशेष मंच उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदर्शनी का आनंद लें तथा महिला सशक्तिकरण एवं समाजसेवा के इस अभियान में सहभागी बनें।
कार्यक्रम के संयोजक के रूप में लायन उषा कोठारी, लायन शालिनी खंडेलवाल एवं लायन सपना व्यास जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं, सहसंयोजक के रूप में लायन कुमुद लोहिया, लायन उषा धूत एवं लायन दयवंती अग्रवाल आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। आयोजन के निवेदकों में मंजू जैन, मधु जैन, कमला सांखला, राशि बाहेती, मीरा राठौड़, संपत जी गर्ग, सविता भंडारी, सुषमा गर्ग, मीना व्यास, नीलू कवचिया, बिनीता देवड़ा, निर्मला सोनी, पंकज अग्रवाल, टीमा चौपड़ा, वंदना नागिंग, कीर्ति धूत, ऋतुप कच्छवाहा, कमला सिंधी, सुनीता जैन, सीमा गेहलोत, अनीता अग्रवाल, राशि गुप्ता, ऋचा काबरा, मधुलिका साबरवाल, राजकुमारी मित्तल एवं ललिता अग्रवाल शामिल हैं।













