जोधपुर में उड़ान फाउंडेशन ने नव नियुक्त जिला कलेक्टर आलोक रंजन का शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान फाउंडेशन अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने आगामी सेवा कार्यों की जानकारी साझा की,
जिसमें वृक्षारोपण अभियान, पक्षियों के लिए परिंदे लगाना, योग कार्यक्रम और अन्य सामाजिक पहल शामिल हैं।
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए
समाजहित में ऐसे कार्यों को बेहद महत्वपूर्ण बताया।
मुलाकात के दौरान अशोक गहलोत, दुष्यंत व्यास, किशोर सिंह सोलंकी, निलेश सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।











