10 C
Innichen
Thursday, April 23, 2026

Buy now

spot_img

21 अप्रैल को जोधपुर में जलापूर्ति रहेगी बंद, शेड्यूल में बदलाव

21 अप्रैल को जोधपुर में जलापूर्ति रहेगी बंद, शेड्यूल में बदलाव

जोधपुर, 17 अप्रैल। ग्रीष्म ऋतु के मद्देनज़र जल भंडारण तथा शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस और पाइपलाइनों के आवश्यक रखरखाव व सफाई कार्य के चलते 21 अप्रैल को जोधपुर शहर के सभी फिल्टर हाउस से जलापूर्ति बंद रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), नगर वृत, जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि कायलाना, चौपासनी एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में 21 अप्रैल की जलापूर्ति 22 अप्रैल को तथा 22 अप्रैल की जलापूर्ति 23 अप्रैल को की जाएगी।

इसी प्रकार झालामंड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों—सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाईपास एवं शिल्पग्राम आसपास क्षेत्र—में 21 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी।

इन क्षेत्रों में 22 अप्रैल की जलापूर्ति 23 अप्रैल को तथा 23 अप्रैल की जलापूर्ति 24 अप्रैल को की जाएगी।

आमजन से अपील: विभाग ने नागरिकों से जल का संग्रहण कर आवश्यकतानुसार उपयोग करने एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
Primary Math Lab
previous arrow
next arrow

Latest Articles