13.3 C
Innichen
Monday, July 6, 2026

Buy now

spot_img

समाज संगठन को मजबूती, गार्वित जोशी बने मीडिया प्रभारी, धनंजय दवे कोषाध्यक्ष

समाज संगठन को मजबूती, गार्वित जोशी बने मीडिया प्रभारी, धनंजय दवे कोषाध्यक्ष

अखिल भारतवर्षीय श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था में संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नई नियुक्तियां की गई हैं।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र बोहरा एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आकाश ओझा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समाज के सक्रिय युवा गार्वित जोशी को मीडिया प्रभारी तथा धनंजय दवे को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इन नियुक्तियों से समाज में उत्साह का माहौल है तथा युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी गार्वित जोशी एवं कोषाध्यक्ष धनंजय दवे ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र बोहरा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आकाश ओझा एवं समस्त पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है और वे इसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाते हुए समाजहित में कार्य करेंगे।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि समाज की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं जनसेवा कार्यों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जाएगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
WhatsApp Image 2026-06-10 at 9.33.22 PM
previous arrow
next arrow

Latest Articles