9 C
Innichen
Thursday, May 21, 2026

Buy now

spot_img

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्राथमिकता योजनाओं एवं प्रकरणों की गहन समीक्षाजन-अभियोगों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

जिले में प्रशासनिक कार्यों की प्रगति, लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं जन-अभियोगों के प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को Marwar International Center में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ राज्य एवं केंद्र सरकार की प्राथमिकता योजनाओं, शिकायत निवारण तंत्र तथा विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने न्यायालयीन प्रकरणों, अवमानना याचिकाओं एवं पीएलपीसी मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को नियमित मॉनिटरिंग, तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएनएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की अद्यतन स्थिति पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

राज्य बजट घोषणाओं के अंतर्गत भूमि आवंटन से जुड़े मामलों पर विशेष चर्चा करते हुए कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने को कहा। साथ ही काली बाई भील उड़ान योजना एवं गौपालन समिति से संबंधित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की प्रगति पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है, जिसके लिए विभागों के बीच प्रभावी समन्वय आवश्यक है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) सुरेंद्र सिंह पुरोहित, उपखंड अधिकारी (जोधपुर-दक्षिण) प्रीतम कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
ashok-2026-05-14-01-54-441
previous arrow
next arrow

Latest Articles