जोधपुर , 03 अप्रैल। उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त के पद से जोधपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर स्थानांतरण होने के बाद शुक्रवार को आईएएस राहुल जैन ने नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ औपचारिक चर्चा की। आईएएस राहुल जैन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर की सफाई, सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर करना होगा। कुछ दिनों बाद स्वच्छता सर्वेक्षण होने वाला है, हमारा प्रयास होगा कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में जोधपुर बेहतर प्रदर्शन करें। पिछले स्वच्छता संरक्षण के दौरान जहां कहीं भी कमी रही है, उन कमियों को पूरा करते हुए इस बार बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास होंगे, साथ ही जनगणना के कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप संपर्क पोर्टल में आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने एवं आमजन से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन करने के प्रयास किए जाएंगे।
आईएएस राहुल जैन ने संभाला जोधपुर नगर निगम आयुक्त का कार्यभार, सफाई और सीवरेज पर रहेगा फोकस
Advertisement











