23.4 C
Innichen
Monday, June 8, 2026

Buy now

spot_img

सूरसागर थाने में स्वागत कक्ष का उद्घाटन, जनसुविधाओं में होगा सुधार

जोधपुर, 15 अप्रैल। पुलिस कमिश्नरेट के सूरसागर थाना परिसर में बुधवार को नव निर्मित स्वागत कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पहल से थाना आने वाले आमजन को बेहतर एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उद्घाटन समारोह में एसीपी रविंद्र बोथरा एवं थाना प्रभारी हरिश सोलंकी सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में मातृ शक्ति, सीएलजी सदस्य, महिला सखी तथा शहर के कई गणमान्य नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि स्वागत कक्ष के शुरू होने से थाने में आने वाले नागरिकों को अब सहज और सुव्यवस्थित तरीके से सहायता मिल सकेगी। साथ ही इससे पुलिस और आमजन के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा तथा सेवा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार आएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
Primary Math Lab
previous arrow
next arrow

Latest Articles