10 C
Innichen
Wednesday, April 22, 2026

Buy now

spot_img

पचपदरा रिफाइनरी का CM भजनलाल शर्मा ने किया निरीक्षण, आग की घटना की होगी विस्तृत जांच

जोधपुर/पचपदरा, 21 अप्रैल। भजनलाल शर्मा ने सोमवार को पचपदरा स्थित रिफाइनरी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। हाल ही में रिफाइनरी परिसर में हुई आग की घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विस्तृत जांच के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने CDU यूनिट में लगी आग पर समय रहते काबू पाने वाले अग्निशमन कर्मियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों से बातचीत की। उनकी तत्परता और साहस की सराहना करते हुए उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली।

Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) के अधिकारियों के अनुसार आग से हुआ नुकसान सीमित क्षेत्र तक ही रहा है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द से जल्द पुनः संचालित करने के लिए HPCL को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि सुरक्षा मानकों की व्यापक समीक्षा की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
Primary Math Lab
previous arrow
next arrow

Latest Articles