जोधपुर। ग्रीष्म ऋतु के लिए जल भंडारण तथा शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस एवं पाइप लाइनों के आवश्यक रखरखाव और सफाई कार्य के चलते 21 मई को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि कायलाना, चौपासनी एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में 21 मई को होने वाली जलापूर्ति अब 22 मई को तथा 22 मई की जलापूर्ति 23 मई को की जाएगी।
वहीं झालामण्ड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों तथा पाल बाईपास एवं शिल्पग्राम के आसपास के क्षेत्रों में 21 मई को सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी।
इन क्षेत्रों में 22 मई को होने वाली जलापूर्ति 23 मई को तथा 23 मई की जलापूर्ति 24 मई को की जाएगी।
विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे पानी का आवश्यक भंडारण पूर्व में कर लें तथा जल का संयमित उपयोग करें।












