21.3 C
Innichen
Sunday, June 21, 2026

Buy now

spot_img

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन

जोधपुर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर एवं माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों की पालना में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) जोधपुर महानगर के अध्यक्ष दिनेश त्यागी के निर्देशन में रविवार को जिला न्यायालय परिसर स्थित हेरिटेज भवन में योग शिविर का आयोजन किया गया।

योग शिविर में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत ने बताया कि शिविर में पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षक प्रमोद शर्मा द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

योग प्रशिक्षक ने उपस्थित प्रतिभागियों को तनावमुक्त जीवन, मानसिक एकाग्रता एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

शिविर में जोधपुर महानगर क्षेत्राधीन समस्त न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से योग के महत्व को रेखांकित करते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
WhatsApp Image 2026-06-10 at 9.33.22 PM
previous arrow
next arrow

Latest Articles