25.3 C
Innichen
Sunday, June 21, 2026

Buy now

spot_img

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन, 24 से 30 जून तक होंगे मुकाबले

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन, 24 से 30 जून तक होंगे मुकाबले

जोधपुर। जोधपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन (JDBA) के तत्वावधान में 24 जून से 30 जून 2026 तक उम्मेद क्लब, जोधपुर में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में किया जा रहा है।

उम्मेद क्लब परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पोस्टर का विमोचन संयुक्त आयुक्त आयकर विभाग करणीदान एवं संयुक्त आयुक्त जीएसटी विभाग समीरदान द्वारा किया गया। इस अवसर पर जोधपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के रूपेश बालिया, जितेंद्र केलावत, विकास सोनी, मुकेश प्रजापत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

एसोसिएशन के मीडिया संयोजक अजय कुमार व्यास एवं कपिल पटवा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से लगभग 700 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, पुरुष एवं महिला वर्ग के साथ विभिन्न आयु वर्ग की वेटरन स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

अंडर-11 एवं अंडर-13 वर्ग में एकल और युगल मुकाबले होंगे, जबकि अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में एकल, युगल तथा मिश्रित युगल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पुरुष एवं महिला वर्ग में भी एकल, युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाएं होंगी।

वेटरन पुरुष वर्ग में 35+, 40+, 45+, 50+, 55+, 60+, 65+ एवं 70+ आयु वर्ग की एकल एवं युगल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं महिला वेटरन वर्ग में 35+ एवं 45+ आयु वर्ग की एकल और युगल स्पर्धाएं रखी गई हैं।

मीडिया संयोजक कपिल पटवा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जोधपुर जिला बैडमिंटन संघ में पंजीकृत होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 20 जून 2026 तक स्वीकार की गईं।

वरिष्ठ खिलाड़ी अजय कुमार व्यास ने बताया कि अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 वर्ग के मुकाबले नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार 3×15 अंक प्रणाली में खेले जाएंगे। ड्यूस की स्थिति में खेल 21 अंकों तक जारी रहेगा तथा गोल्डन प्वाइंट के आधार पर विजेता का निर्णय किया जाएगा।

जोधपुर जिला बैडमिंटन संघ ने जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेने और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
WhatsApp Image 2026-06-10 at 9.33.22 PM
previous arrow
next arrow

Latest Articles