0 C
Innichen
Thursday, April 23, 2026

Buy now

spot_img

जोधपुर के युवा फोटोग्राफर हार्दिक घोष ‘परशुराम पुरस्कार’ से सम्मानित, कला और सेवा का अनोखा संगम

जोधपुर, 20 अप्रैल: सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित 16वें परशुराम पुरस्कार समारोह में शहर के युवा फोटोग्राफर हार्दिक घोष को उनकी उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में उन्हें फोटोग्राफी के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘परशुराम पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

हार्दिक घोष ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा के दम पर वैश्विक पहचान बनाई है। अब तक उनकी 200 से अधिक तस्वीरें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही जा चुकी हैं। उनके नाम 1 अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक, 2 राष्ट्रीय रजत पदक और 1 अंतरराष्ट्रीय कांस्य पदक सहित 10 से अधिक देशों के प्रतिष्ठित पुरस्कार दर्ज हैं।

कोरोना महामारी के दौरान उनकी तस्वीरों ने विशेष रूप से वैश्विक ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने उस कठिन दौर को मानवीय दृष्टिकोण से कैमरे में कैद किया, जिसे Nikon India ने प्रकाशित किया और कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं व प्रदर्शनियों में प्रदर्शित किया गया।

फोटोग्राफी के प्रति अपने जुनून को पेशेवर रूप देने के लिए हार्दिक ने P.A.P.A एकेडमी से प्रोफेशनल फोटोग्राफी में डिप्लोमा प्राप्त किया है। कला के साथ-साथ वे समाज सेवा में भी सक्रिय हैं और वर्तमान में जोधपुर के एक निजी अस्पताल में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे जरूरतमंदों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान कर रहे हैं।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने उनकी कला और सेवा के इस अनूठे संगम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
Primary Math Lab
previous arrow
next arrow

Latest Articles