3.4 C
Innichen
Friday, May 15, 2026

Buy now

spot_img

बालवाटिका फॉस्टर किड्स जोधपुर में “समर फिएस्टा 2026” का आयोजन, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा फोकस

जोधपुर। बालवाटिका फॉस्टर किड्स जोधपुर प्री-स्कूल चेन द्वारा बच्चों के लिए “बालवाटिका समर फिएस्टा 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैंप 22 मई 2026 से 14 जून 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें बच्चों के शैक्षणिक, रचनात्मक और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी।

स्कूल डायरेक्टर डॉ. नंदिनी पुरोहित ने बताया कि समर फिएस्टा का उद्देश्य बच्चों की छुट्टियों को मनोरंजक और ज्ञानवर्धक बनाना है, ताकि बच्चे खेल-खेल में नई चीजें सीख सकें और उनका आत्मविश्वास बढ़े। कैंप में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार अलग-अलग गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कैंप में 3 वर्ष से 5 वर्ष एवं 6 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां रखी गई हैं। समर कैंप में फन फिएस्टा, मैथ्स मैनिया, क्रिएटिव कॉर्नर एवं स्किल स्पार्क जैसे ग्रुप्स बनाए गए हैं।

फन फिएस्टा में योगा, डांस, स्टोरी टेलिंग, ड्रॉइंग, पेंटिंग, रीडिंग, हैंडराइटिंग स्किल्स एवं फोनिक्स जैसी गतिविधियां होंगी। वहीं मैथ्स मैनिया में अबेकस, वैदिक मैथ्स, फिंगर मैथ, मेंटल मैथ एवं ब्रेन जिम जैसी गतिविधियां करवाई जाएंगी।

इसके अलावा क्रिएटिव कॉर्नर में मंडला आर्ट, लिप्पन आर्ट, टेक्सचर्ड आर्ट, क्ले आर्ट, डूडल आर्ट एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियां शामिल रहेंगी। स्किल स्पार्क में हिंदी एवं अंग्रेजी रीडिंग-राइटिंग स्किल्स, गीता श्लोक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं कम्युनिकेशन स्किल्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

डॉ. नंदिनी पुरोहित ने बताया कि हर शनिवार को “मस्त की पाठशाला” का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें राहुल बोरा (NSD वाराणसी) द्वारा बच्चों को विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर व्यक्तित्व विकास के लिए इस समर फिएस्टा में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने की अपील की।

समर फिएस्टा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभिभावक कमला नेहरू नगर एक्सटेंशन फर्स्ट, जोधपुर स्थित बालवाटिका फॉस्टर किड्स परिसर में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9251051100 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
ashok-2026-05-14-01-54-441
previous arrow
next arrow

Latest Articles