15.5 C
Innichen
Saturday, September 12, 2026

Buy now

spot_img

माता का थान स्थित द उम्मेद स्कूल में एनसीसी एटीसी कैंप एवं इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

माता का थान स्थित द उम्मेद स्कूल में एनसीसी एटीसी कैंप एवं इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

माता का थान स्थित The Ummed School में 2 राज आर्म्ड स्क्वाड्रन एनसीसी द्वारा 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (ATC Camp) एवं इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जा रहा है। शिविर में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। वहीं इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता में लगभग 120 फायरर कैडेट्स अपनी निशानेबाजी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

शिविर का संचालन यूनिट कमांडिंग ऑफिसर Lieutenant Colonel Harshveer Singh के निर्देशन में किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति, आत्मविश्वास एवं सैन्य प्रशिक्षण की भावना विकसित करना है।

कैंप के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग अभ्यास, मैप रीडिंग, शारीरिक दक्षता, आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष रूप से आयोजित इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता कैडेट्स में प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कैंप आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएँ की गई हैं। कैडेट्स के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रहने, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कैंप परिसर में नियमित रूप से हाइजीन एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी की गई है ताकि सभी कैडेट्स सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।

विद्यालय प्रबंधन एवं एनसीसी अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि यह शिविर कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें राष्ट्र सेवा की भावना को और अधिक मजबूत करेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या Ekta Balia ने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएँ दीं और शिविर के सफल आयोजन की कामना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
WhatsApp Image 2026-07-30 at 4.47.13 PM
previous arrow
next arrow

Latest Articles