राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंचे।
एयरफोर्स स्टेशन पर जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन, पुलिस आयुक्त श्री शरत कविराज, सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दांडिक न्याय विश्वविद्यालय के कुलगुर डॉ. आलोक त्रिपाठी सहित अधिकारीगणों ने अगवानी की।
राज्यपाल महोदय को एयरफोर्स स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
कुछ ही देर में राज्यपाल महोदय सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दांडिक न्याय विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।












