जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का दिया गया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता
जोधपुर, 25 मई। ‘‘वंदे गंगा’’ जल संरक्षण जन अभियान-2026 के अंतर्गत सोमवार को रावतों का बास स्थित ऐतिहासिक बाईजी का तालाब पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, पूर्व उपमहापौर किशन लड्ढा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता निभाई।
अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में तालाब परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के प्रति जनजागरूकता का आह्वान किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।
जल स्रोतों के संरक्षण एवं जनभागीदारी पर दिया गया जोर
कार्यक्रम के दौरान ‘‘वंदे गंगा’’ जल संरक्षण जन अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे जल बचत, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
ऐतिहासिक जल धरोहर बना आयोजन का केंद्र
रावतों का बास स्थित ऐतिहासिक बाईजी का तालाब दीपदान कार्यक्रम का मुख्य केंद्र रहा। कार्यक्रम ने पारंपरिक जल स्रोतों के महत्व को पुनः रेखांकित करते हुए जल संरक्षण के प्रति सामाजिक चेतना एवं सहभागिता को प्रोत्साहित किया।
दीपों की रोशनी से सजे तालाब परिसर में भक्तिमय एवं जागरूकता से परिपूर्ण वातावरण देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।












