10 C
Innichen
Thursday, April 23, 2026

Buy now

spot_img

श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का संगम, सुंदरकांड पाठ व महाआरती में उमड़ा जनसैलाब

जोधपुर, 3 अप्रैल। पृथ्वीराज नगर विकास समिति द्वारा संचालित महारानी पार्क परिसर स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर सुबह से ही भजन, मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।

समिति अध्यक्ष डॉ. महेंद्र भंसाली ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान श्री हनुमानजी के पंचामृत अभिषेक एवं विशेष श्रृंगार से हुई। आकर्षक सजावट और दिव्य श्रृंगार से मंदिर की छटा अत्यंत मनोहारी एवं अलौकिक दिखाई दी।

इसके बाद मिलन श्रीवास्तव मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया गया। भजनों, चौपाइयों और रामभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरे आयोजन स्थल पर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम के अगले चरण में पंडित यशवंत व्यास के सानिध्य में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। दीपों की ज्योति और भक्ति के वातावरण में श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर भगवान का स्मरण किया। महाआरती के उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर समिति के राजेंद्र बजारी, मुकेश दवे, डूंगर राम गौड़, मंत्रमुग्ध कटारिया, डॉ. हरि सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह पवार, सुगन सिंह भाटी, अशोक शर्मा, एडवोकेट अंकित भास्कर, डॉ. राजीव मांडा, जे. जे. पटेल, सूर्य किरण शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, महेंद्र भट्टी और रमेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। सुजाता भंसाली, सरजू बजारी, पुष्पा गौड़, हर कंवर शेखावत, सविता राठौड़, अनु भाटी, तरुणा यादव, अंजलि राठौड़, दीपशिखा राठौड़, नम्रता जैन, विनोद कटारिया, अदिति भंसाली, मनीता मांडा, अनीता गौड़, पूजा गौड़, शोभा चौहान, नैनी पटेल, मोना त्रिवेदी, रीटा शर्मा, सुशीला शर्मा, आराधना फूलवानी, मृदुल रानी भास्कर, रिटा शेखावत एवं कशीश भंसाली की गरिमामयी उपस्थिति रही।

हनुमान जन्मोत्सव के इस भव्य आयोजन ने श्रद्धालुओं के मन में आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया तथा पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत कर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
Primary Math Lab
previous arrow
next arrow

Latest Articles