13.2 C
Innichen
Thursday, April 23, 2026

Buy now

spot_img

जोधपुर नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी का हुआ विदाई समारोह, बीकानेर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

जोधपुर, 03 अप्रैल।
जोधपुर नगर निगम आयुक्त आईएएस सिद्धार्थ पालानीचामी के स्थानांतरण पर शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका ट्रांसफर अब बीकानेर नगर निगम आयुक्त के पद पर हुआ है।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। समारोह में भावुक माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना की।

सिद्धार्थ पालानीचामी ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम में कार्य करते हुए उन्हें न केवल प्रशासनिक अनुभव मिला, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने का अवसर भी मिला। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने आगे कहा कि टीमवर्क के साथ कार्य करते हुए जोधपुर नगर निगम भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करेगा और आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करेगा।

इस दौरान स्थानीय निकाय विभाग की कार्यवाहक उपनिदेशक पुष्पा सिसोदिया, उपायुक्त ताराचंद, एसडीएम मोहनलाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संपत मेघवाल, उपायुक्त ललित सिंह, डॉ. अर्चना व्यास, स्वरूप सिंह, विजिलेंस उपायुक्त जलज घसिया, वित्तीय सलाहकार सोहनलाल, कार्यालय अधीक्षक सलामतुल्लाह खान एवं सुबोध शंकर व्यास सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर निगम के विभिन्न कर्मचारी संगठनों, सफाई कर्मचारी संगठनों एवं ठेकेदार संगठनों ने भी उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन एक्सईएन राहुल गुप्ता द्वारा किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
Primary Math Lab
previous arrow
next arrow

Latest Articles