
D-Gorgeous Summer Edit एग्ज़ीबिशन का भव्य आगाज़, महापौर कुंती देवड़ा ने किया उद्घाटन
जोधपुर। शहर में आयोजित ‘D-Gorgeous Summer Edit’ लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन का भव्य शुभारंभ महापौर Kunti Deora द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और आयोजन की सराहना की।
महापौर कुंती देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन शहर में फैशन, रचनात्मकता और उद्यमिता को बढ़ावा देते हैं तथा स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करते हैं।

एग्ज़ीबिशन की आयोजक Neelam Bhotra ने बताया कि यह दो दिवसीय ‘D-Gorgeous Summer Edit’ प्रदर्शनी है, जिसमें सभी ब्रांडेड और क्वालिटी प्रोडक्ट्स की आकर्षक स्टॉल्स लगाई गई हैं। यहां फैशन, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल और होम डेकोर से जुड़े उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतरीन गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराना और स्थानीय उद्यमियों को एक मजबूत प्लेटफॉर्म देना है। प्रदर्शनी को शहरवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
Advertisement












