12.6 C
Innichen
Monday, June 1, 2026

Buy now

spot_img

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने की मांग, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गौड़ के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को ज्ञापन सौंपकर जैसलमेर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ के साथ हुए प्रशासनिक अन्याय की निष्पक्ष जांच की मांग की।

जिला अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान पत्रकार मुकेश श्रीमाली, मनीष दाधीच, ईश्वर सिंह उदावत, कृष्णा गौड़, सुमित देवड़ा एवं पुनीत माथुर भी उपस्थित रहे।

ज्ञापन में बताया गया कि जैसलमेर में वर्ष 2004 से संचालित “स्वाद रेस्टोरेंट” को प्रशासन द्वारा बिना उचित नोटिस और कानूनी प्रक्रिया के ध्वस्त कर दिया गया, जिससे पत्रकार राठौड़ को लगभग 1.25 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।

संगठन ने इस घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, पीड़ित पत्रकार को उचित मुआवजा दिलाने एवं उनकी आजीविका पुनः स्थापित करने की भी अपील की गई।

ज्ञापन सौंपने के बाद IFWJ ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस मामले में सकारात्मक पहल करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
ashok-2026-05-14-01-54-441
previous arrow
next arrow

Latest Articles