21.9 C
Innichen
Monday, June 8, 2026

Buy now

spot_img

जोधपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन चुनाव: संदीप टॉक अध्यक्ष निर्वाचित, कड़े मुकाबले में 16 वोटों से जीत

जोधपुर। जोधपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव में संदीप टॉक कड़े मुकाबले में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश गहलोत को 16 वोटों से पराजित किया।

चुनाव अधिकारी नरेश कच्छवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 321 मत पड़े, जिसमें संदीप टॉक को 168 तथा दिनेश गहलोत को 152 मत प्राप्त हुए, जबकि एक वोट निरस्त किया गया।

अन्य पदों पर रिंकू कुमार उपाध्यक्ष, रणजीत सिंह भाटी सचिव, उम्मेद सिंह राठौड़ सह सचिव एवं धीरेन्द्र लखारा कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह, शिवदत्त सिंह राठौड़, सुरेन्द्र राजपुरोहित, मुकेश कच्छवाह, प्रवीण शर्मा, मनोज बोहरा, महिपाल सिंह, मनोज राकावत, शिव वर्मा एवं राजेन्द्र माथुर द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

चुनाव सम्पन्न करवाने में चुनाव अधिकारी नरेश कच्छवाह की टीम में दलीप सिंह गहलोत, नरपत सिंह सांखला, जगवीर सिंह कच्छवाहा, दिनेश कुमार एवं अंकुर गहलोत का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
Primary Math Lab
previous arrow
next arrow

Latest Articles