21.9 C
Innichen
Monday, June 8, 2026

Buy now

spot_img

धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती, शोभायात्रा में झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

लवली कंडारा लोक एवं समाज कल्याण संस्थान ने किया गणमान्यों का नागरिक अभिनंदन, महिलाओं को भेंट की सिलाई मशीनें

जोधपुर। विश्व विभूति डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती जोधपुर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य समारोह लवली कंडारा लोक एवं समाज कल्याण संस्थान के तत्वावधान में नागौरी गेट स्थित आंबेडकर सर्किल पर आयोजित हुआ।

संस्थान के सचिव किशन मोंटू कंडारा ने बताया कि संविधान शिल्पी बाबा साहब के जन्मदिवस पर विभिन्न समाजों एवं संगठनों की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महापुरुषों, भारतीय संस्कृति, सभ्यता और देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों के माध्यम से सामाजिक समानता, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नागौरी गेट स्थित आंबेडकर सर्किल पहुंचने पर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसके बाद संस्थान द्वारा गणमान्य अतिथियों का साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह देकर नागरिक अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर संस्थान की ओर से 11 विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें भेंट की गईं। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं।

कार्यक्रम से पूर्व आंबेडकर सर्किल एवं प्रतिमा स्थल को आकर्षक रोशनी से सजाया गया तथा छाया व अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष उषादेवी, सचिव किशन मोंटू कंडारा सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बाबा साहब के विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
Primary Math Lab
previous arrow
next arrow

Latest Articles