जोधपुर में भव्य सुंदरकांड पाठ सम्पन्न, इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की रही विशेष उपस्थिति
जोधपुर। शहर के Fort Media Premises में मंगलवार को आयोजित भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान हनुमान जी की आराधना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भजन, पाठ और आरती के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन की विशेष बात यह रही कि जोधपुर के कई इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स भी इसमें शामिल हुए, जिन्होंने इस धार्मिक आयोजन को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा कर इसे और अधिक लोगों तक पहुँचाया।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन Owner & Founder प्रकाश राव (Prakash Rao) एवं शैलेश बुरानी (Shailesh Burani) के नेतृत्व में किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं।
भक्ति पार्टनर के रूप में Mooji Foods का सहयोग रहा, वहीं आयोजन Fort Media और Rao Photography द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।












