जोधपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस (14 अप्रैल 2026) के अवसर पर मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल में आमजन एवं मरीजों की सुविधा के लिए जल मंदिर (प्याऊ) का लोकार्पण किया गया। यह पहल अनुसूचित जाति/जनजाति विकास परिषद लूणी की प्रेरणा से भामाशाह ठेकेदार चेतन सोनेल एवं जेसल भाटी के सहयोग से साकार हुई।
समाजसेवी भवानी शंकर नायक ने बताया कि अस्पताल की डायग्नोस्टिक बिल्डिंग एवं आउटडोर कनेक्टिविटी क्षेत्र में निर्मित इस जल मंदिर का लोकार्पण मुख्य अतिथि डॉ. बी.एस. जोधा (प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज) एवं डॉ. विकास राजपुरोहित (अधीक्षक, MDM अस्पताल) सहित अन्य अतिथियों के करकमलों से किया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट मनीष पटेल (विधायक प्रतिनिधि, लूणी), कालूराम सोनल (प्रदेश उपाध्यक्ष, अजा-जजा समिति), कालूराम भील (अध्यक्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति विकास परिषद लूणी), आलोक भंडारी, श्रीमती कंचन रावल (नर्सिंग अधीक्षक), तेजाराम चौधरी (सरपंच, सांगरिया), मानाराम गर्ग (पंचायत समिति सदस्य, धवा) एवं संतोष सारण (पूर्व अध्यक्ष, सांगरिया व्यापार मंडल) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. जोधा ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर इस जनहितकारी पहल की सराहना की। वहीं अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने भामाशाहों एवं सोनेल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह जल मंदिर अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए गर्मी के मौसम में राहत का बड़ा साधन साबित होगा।












