जोधपुर, 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नागौरी गेट सर्कल स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में समानता, न्याय एवं बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, त्रिभुवन सिंह भाटी, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह कच्छवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी, पूर्व महापौर वनीता सेठ, महामंत्री ओमप्रकाश दैया, गौरव जैन, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, शिवकुमार सोनी, पवन आसोपा, रवि गहलोत, नरेश सुराणा, कार्यक्रम सहसंयोजक महेश चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेश तेजी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं में मंजू भील, मंजू मेवाड़ा, प्रियंका त्यागी, सीमा माथुर सहित अन्य ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों को अपनाने और समाज में समरसता स्थापित करने का संकल्प लिया।












