14.8 C
Innichen
Wednesday, June 3, 2026

Buy now

spot_img

बालवाटिका फोस्टर किड्स में समर फिएस्टा 2.0 के दूसरे बैच की शुरुआत, बच्चों को मिल रहा सीखने और मनोरंजन का अनोखा अवसर

बालवाटिका फोस्टर किड्स में समर फिएस्टा 2.0 के दूसरे बैच की शुरुआत, बच्चों को मिल रहा सीखने और मनोरंजन का अनोखा अवसर

जोधपुर। शहर के कमला नेहरू नगर एक्सटेंशन स्थित बालवाटिका फोस्टर किड्स प्री-स्कूल चेन द्वारा आयोजित “Summer Fiesta 2.0” समर कैंप के पहले बैच की शानदार सफलता के बाद अभिभावकों की मांग पर दूसरे बैच की शुरुआत की गई है।

समर कैंप 5 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों का विशेष समावेश किया गया है। कैंप का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करना है।

कैंप में म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस क्लासेज तथा फॉनिक्स एवं अकादमिक स्किल्स जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। म्यूजिक सेक्शन में कैसियो, पियानो, तबला, हारमोनियम एवं वोकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट में क्ले आर्ट, टेक्सचर्ड आर्ट और अन्य रचनात्मक गतिविधियां शामिल हैं। डांस क्लासेज में बॉलीवुड, फ्री स्टाइल, गुजराती, पंजाबी, राजस्थानी एवं कथक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अलावा बच्चों के लिए फॉनिक्स, रीडिंग इम्प्रूवमेंट, हैंडराइटिंग इम्प्रूवमेंट, वैदिक मैथ्स और फिंगर मैथ्स जैसी शैक्षणिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।

कैंप का समय प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा। पंजीकरण शुल्क ₹100 तथा प्रति गतिविधि शुल्क ₹1000 निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभिभावक ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 9251051100 पर संपर्क किया जा सकता है। बालवाटिका फोस्टर किड्स प्रबंधन ने बताया कि समर फिएस्टा बच्चों के लिए सीखने, खेलने और अपनी प्रतिभा को निखारने का एक उत्कृष्ट मंच साबित हो रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
Primary Math Lab
previous arrow
next arrow

Latest Articles