16.5 C
Innichen
Monday, June 1, 2026

Buy now

spot_img

उल्लेखनीय रेल सेवाओं के लिए बृजेश व्यास सम्मानित

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक को मिला ‘मैन ऑफ द मंथ’ पुरस्कार

उल्लेखनीय रेल सेवाओं के लिए बृजेश व्यास सम्मानित

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक को मिला ‘मैन ऑफ द मंथ’ पुरस्कार

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत मुख्य वाणिज्य निरीक्षक बृजेश व्यास को उनकी उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट रेल सेवाओं के लिए सोमवार को ‘मैन ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनकी कार्यनिष्ठा,समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं को पहचान और सम्मान देना संगठन में सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देता है।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी सहित मंडल के अनेक वरिष्ठ शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

व्यास को यह सम्मान वाणिज्यिक गतिविधियों के बेहतर संचालन,यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे के राजस्व संवर्धन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि मंडल के अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
Primary Math Lab
previous arrow
next arrow

Latest Articles