16.1 C
Innichen
Sunday, July 26, 2026

Buy now

spot_img

सेवा के संकल्प के साथ जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज का वृक्षारोपण अभियान

सेवा के संकल्प के साथ जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज का वृक्षारोपण अभियान

जोधपुर। समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज, जोधपुर द्वारा फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मिल्कमैन कॉलोनी की बस्तियों, उद्यानों एवं अन्य स्थानों पर पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में ग्रुप की अध्यक्ष तारा सोलंकी सहित अंकिता परिहार, डॉ. वसुमती शर्मा, शांति सोलंकी, मंजू भाटी, पुष्पा भाटी, रेनू भाटी, जसोदा भाटी, उर्मिला पवार, रुक्मणी सोलंकी, शीला सोलंकी, वर्षा धनाडिया, श्याम भाटी, सोनू सोलंकी, सुनीता भाटी, शारदा गर्ग, मधु एवं अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

निरूपा पटवा ने बताया कि ग्रुप ने इस वर्ष वृक्षारोपण के साथ-साथ पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था, नेत्रदान जागरूकता एवं अन्य जनसेवा कार्यों का भी संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि ग्रुप वन विभाग के सहयोग से प्रतिवर्ष लगभग 2,000 पौधों का वितरण करता है तथा नियमित रूप से वृक्षारोपण अभियान भी चलाता है।

उन्होंने कहा कि जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है। संस्था पर्यावरण संरक्षण, सेनेटरी पैड वितरण, ट्रैफिक जागरूकता, थैलेसीमिया जागरूकता, नारी निकेतन, कच्ची बस्तियों में सेवा कार्य, कैंसर पीड़ितों के लिए हेयर डोनेशन, वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम, गोशाला सेवा, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, जल संरक्षण, रक्तदान, सेल्फ डिफेंस सेमिनार, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पुरातत्व संरक्षण तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने जैसे अनेक सामाजिक कार्य करता है।

शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा सरकारी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर, कंप्यूटर, वाटर कूलर, स्टेशनरी उपलब्ध कराने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों को भोजन एवं वस्त्र वितरित किए जाते हैं। महिलाओं के लिए पार्लर, कुकिंग और मेहंदी प्रशिक्षण जैसे कौशल विकास कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने, जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री देने सहित वर्षभर विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जाती हैं।

निरूपा पटवा ने बताया कि संस्था की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आज तक किसी से भी नकद सहयोग नहीं लिया गया है। ग्रुप की सदस्याएं अपनी किटी पार्टी से की गई बचत और व्यक्तिगत योगदान से समाज सेवा के सभी कार्य करती हैं तथा भविष्य में भी इसी भावना के साथ सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
WhatsApp Image 2026-07-23 at 6.38.43 PM
previous arrow
next arrow

Latest Articles