11.4 C
Innichen
Monday, June 1, 2026

Buy now

spot_img

01 मई से शुरू होगी जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया, 15 मई तक नागरिक खुद कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

जोधपुर, 10 अप्रैल।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं स्वगणना प्रक्रिया 01 मई 2026 से शुरू होगी। नागरिक 15 मई 2026 तक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी गणना कर सकेंगे, जबकि 16 मई से प्रगणकों द्वारा फील्ड सर्वे कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि जनगणना राष्ट्र के समग्र विकास और भविष्य की योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है।

वेब पोर्टल से घर बैठे करें स्वगणना

नागरिक भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://se-census.gov.in के माध्यम से 01 मई से 15 मई तक स्वगणना कर सकेंगे। परिवार का मुखिया मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन कर मकान सूचीकरण एवं गणना से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन भर सकेगा।

स्वगणना पूर्ण होने पर 11 अंकों की एसई आईडी प्राप्त होगी, जिसके आधार पर प्रगणक फील्ड में जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे।

16 मई से फील्ड सर्वे शुरू

स्वगणना के बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा फील्ड सर्वे किया जाएगा। इस दौरान घर-घर जाकर आंकड़ों का सत्यापन किया जाएगा।

विकास योजनाओं का आधार है जनगणना

कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और अन्य सरकारी योजनाएं बनाई जाती हैं। ऐसे में आमजन से अपील है कि वे सही और सटीक जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।

प्रशिक्षण और तैयारियां पूरी

जनगणना के सफल संचालन के लिए मास्टर ट्रेनर्स को जयपुर में 07 से 10 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद 20 से 25 अप्रैल तक जोधपुर में 72 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा।

जिले में 20 चार्ज क्षेत्रों में कुल 3669 प्रगणक और 614 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्य करेंगे।

गोपनीय रहेगी पूरी जानकारी

जनगणना के दौरान एकत्रित सभी जानकारी को जनगणना अधिनियम 1948 के तहत पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
ashok-2026-05-14-01-54-441
previous arrow
next arrow

Latest Articles