19.8 C
Innichen
Thursday, July 2, 2026

Buy now

spot_img

गणगौर के रंग ईसर-गौरी के संग, लोकगीतों से गूंजी सोसायटी

गणगौर के रंग ईसर-गौरी के संग, लोकगीतों से गूंजी सोसायटी

जोधपुर। शहर में मनाए जा रहे लोकपर्व गणगौर का उत्साह इन दिनों चरम पर है। इसी कड़ी में पाल गंगना स्थित अरिहंत अदिता सोसायटी में भी हर वर्ष की तरह इस बार भी गणगौर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

गणगौर के अवसर पर सोसायटी की सुहागिन महिलाएं पूरे उत्साह के साथ पर्व में रमी नजर आईं और पारंपरिक लोकगीतों से पूरा परिसर गूंज उठा। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने-अपने तरीके से इस पर्व को विशेष बनाने का प्रयास किया।

इस दौरान मोनिका लड्ढा ने ईसर जी और सोनिया राठी ने गौरा जी का स्वांग रचकर सभी का मन मोह लिया। गणगौर पर्व को अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और यह भगवान शिव तथा पार्वती के अटूट प्रेम और विश्वास का उत्सव है।

कार्यक्रम में दुर्गा शर्मा, दीपिका सिंघवी, मानसी, ज्योति, कामिनी, नीतू और ममता सहित कई महिलाओं ने उल्लास और आस्था के साथ उत्सव मनाया। पूरे आयोजन में पारंपरिक मिठाइयों और परंपराओं की मिठास का सुंदर संगम देखने को मिला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
WhatsApp Image 2026-06-10 at 9.33.22 PM
previous arrow
next arrow

Latest Articles