20.2 C
Innichen
Saturday, July 4, 2026

Buy now

spot_img

सात दिवसीय कार्यक्रमों का समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित महावीर की जयघोष व अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ सात दिवसीय समारोह संपन्न

जोधपुर में भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रमों का समापन रविवार को श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। “महावीर की जयघोष” और अगले वर्ष पुनः मिलने के संकल्प के साथ समारोह संपन्न हुआ।

श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में 5 से 13 अप्रैल तक विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन एवं सम्मान समारोह पाल रोड स्थित खरतरगच्छ जैन सेवा ट्रस्ट प्रांगण में आयोजित हुआ।

समिति अध्यक्ष बलवंत खिंवसरा के अनुसार अंतिम दिन शोभायात्रा में भाग लेने वाली विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, लाभार्थी परिवारों एवं अतिथियों का माला, जैन दुपट्टा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि शहर की अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं युवा संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में सभी सहभागी संस्थाओं का अभिनंदन किया गया।

विशेष आकर्षण के रूप में गोठी परिवार की तीन वर्षीय रित्वी ने साध्वी वेश में 8 घंटे तक एक ही स्थान पर बैठकर सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसके लिए उसे विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में समाज के कई गणमान्य लोग, महिला मंडल, युवा मंडल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में समिति द्वारा मीडिया, प्रशासन, नगर निगम, पुलिस विभाग सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया और “महावीर की जय” के उद्घोष के साथ सात दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
WhatsApp Image 2026-06-10 at 9.33.22 PM
previous arrow
next arrow

Latest Articles